क्या लड़की होना पाप हैं?

क्या लड़की होना पाप है?  ये सवाल हर लड़की के अंदर होता हैं । क्या परिवार की सान परिवार की इज्जत बस लड़कियों से होती है ? अगर लड़की के साथ कुछ गलत होता हैं। तो उसमे भी लड़की को ही दोषी ठहराया जाता है। बाहर जाने से रोका जाता है ।कभी ये क्यों नहीं सोच ये बड़े लोग , कि जो लड़कियों के साथ गलत करते है। रेप ,छेड़छाड़ उल्टे सीधे कॉमेंट पास करते है उन पर ये पाबंदियां लगी जाए तो शायद ये सब रोका जा सकता है।आखिर करते वो ही है। हमेशा लड़की को ही गलत क्यों माना जाता है ।लड़की की भी ज़िन्दगी है। पर वो अपनी मन मर्जी से कुछ नहीं कर सकती है ।ये मत करो ,ऐसे कपड़े मत पहनो,ऐसे  हंसो मत, ऐसे बात मत करो,  लोग क्या सोचेंगे, अरे कभी उस लडके से भी ऐसे बोल दिया करो जो लेट नाइट बाहर घूमता है। बोलने के लिए लड़की और लड़का एक सामान है ।बस जब लड़कियों की सम्मान की बारी आती है ।तो उस पर भी सवाल  उठाए जाते हैं ।बसो में महिलाओ के  लिए अलग से सीट दी जाती उस पर लोग बोल जाते है। यहां भी  बराबरी दो आदमी और महिलाओ को ये क्यों नहीं सोचते महिलाओ को हर मंथ महामारी होती है उसमे उनको कितनी परेशानी होती हर रोज खून निकलता है। हर रोज तकलीफ होती है। अगर गेवर्मेंट ने उनके लिए कुछ छोड़ी है।तो क्या गलत किया? 

Comments